गंगापार, मार्च 16 -- शनिवार शाम को तिराहा पर कुछ युवक होली खेल रहे थे तभी चंडीगढ़ से एक परिवार चार पहिया वाहन से प्रयागराज लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग तिराहा से गुजर रहा था। बताया जाता है कि होली खेल रहे कुछ युवकों ने गाड़ी को रोक कर गाड़ी के शीशे में कीचड़ लगा दिया। वाहन स्वामी ने इसका विरोध तीखे अंदाज में किया तो उपस्थित होलियारों ने गाड़ी का शीशा फोड़ दिया । विवाद बढ़ता देख सुरक्षा की टीम मौके पर पहुंचकर बीच बचाव किया। वाहन स्वामी ने पुलिस चौकी शिकायत के लिए गया। वहां पुलिस ने समझा बूझकर वापस कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.