रांची, जुलाई 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा बिरसा नगर के रहने वाले मो सादिक अनवर से गाड़ी बिक्री करने का झांसा देकर चार लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। इस संबंध में मो सादिक अनवर ने इमरान खान के विरूद्ध धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मो सादिक अनवर ने पुलिस को बताया कि आरोपी इमरान ने जून 2024 को उनकी चार पहिया गाड़ी बेचने के लिए ली। गाड़ी की बिक्री करने के बाद आरोपी ने 1.70 लाख दिया। शेष 2.50 लाख रुपए नहीं दिया। वहीं, अफसाना परवीन नामक एक महिला की भी गाड़ी आरोपी ने उनके माध्यम से ली। गाड़ी की बिक्री करने के बाद 2.70 लाख रुपए उन्हें दिया। शेष 90 हजार रुपए अब तक लौटाया नहीं है। हालांकि, कई बार पैसा लौटाने का दबाव भी दिए, मगर आरोपी टालमटोल कर रहा है। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.