मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बड़ा बाबू के नाम पर घूस मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें गाड़ी छोड़ने के नाम पर पांच हजार रुपये घूस मांगा जा रहा है। वायरल ऑडियो में आवाज मिठनपुरा थाने में तैनात एक एएसआई की बताई गई है। सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस की किरकिरी हो रही है। वायरल ऑडियो में पुलिसकर्मी एक व्यक्ति से पकड़ी गई गाड़ी को छोड़ने के एवज में पांच हजार रुपये मांग रहा है। बातचीत के दौरान पुलिसकर्मी स्पष्ट रूप से कह रहा है कि यह पैसा उसे ऊपर बड़ा बाबू तक पहुंचाना पड़ता है। इस ऑडियो की सबसे खास बात यह है कि इसमें पिछले लेनदेन का भी जिक्र है। बातचीत के क्रम में पुलिस कर्मी का कहना है कि पैसे लेनदेन को लेकर दस दिन पहले भी विवाद हुआ था। ऑडियो में पुलिसकर्मी उस पुरानी रंजिश को भुलाकर नये सिरे से से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.