संवाददाता, जुलाई 5 -- यूपी के रामपुर में बेटे से अनियंत्रित हुई कार पिता के ऊपर चढ़ गई। हादसे में पिता की इलाज को लेकर जाते समय मौत हो गई। परिवार में हुई अचानक मौत से कोहराम मच गया है। नगर से सटे गांव खौंदलपुर में शुक्रवार की शाम एकाएक अफरा तफरी मच गई। एक अनियंत्रित सेंट्रो कार तेज रफ्तार से घर के बाहर कुर्सियों पर बैठे दो वृद्ध व्यक्तियों पर चढ़ गई। इस हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई तथा आनन फानन में घायलों के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। परिजन घायलों को उठाकर इलाज के लिए नगर के एक निजी चिकित्सालय ले गया। जहां से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया। मगर इलाज को लेकर जाते समय घायल नजीर अहमद 55 वर्षीय ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे घायल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। परिवार में हुई अचानक मौत से कोहराम मच गया। इस दौरान ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.