बुलंदशहर, जनवरी 11 -- थाना क्षेत्र के गांव जाहिदपुर निवासी सत्येन्द्र ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि शनिवार रात उसके चाचा बलराम प्रेमी अपनी गाड़ी से घर लौटे। तभी पीछे से कार सवार लोगों ने वहीं पर अपनी गाड़ी खड़ी की। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचे की वट व लोहे की रॉड से मारपीट की। जिससे उन्हें गंभीर चोंटे आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रमोद,आदित्य, अमित, कुनाल, अनिकेत, रोबिन व आदर्श के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...