बिजनौर, मार्च 3 -- बिजनौर। चांदपुर क्षेत्र के गांव खानपुर खादर में रास्ते में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें महिला सहित चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी नईम अहमद ने गांव के ही औसाफ से रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने के लिए कहा तो आरोप है कि उसने अभद्रता व गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें एक पक्ष से नईम, शबनम व दूसरे पक्ष से कामिल और औसाफ घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। दोनों पक्षों ने ही एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.