गाज़ियाबाद, जनवरी 12 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में गैराज संचालक ने कार सवार पर पंच से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने घायल अवस्था में मोरटा चौकी पहुंचकर शिकायत दी। नंदग्राम पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। राजनगर एक्सटेंशन की फॉर्च्यून रेजीडेंसी सोसाइटी में रहने वाले दिनेश कोचर ने बताया कि वह सात जनवरी की शाम घर लौट रहे थे। घर के पास केडब्ल्यू सृष्टि सोसाइटी के सामने लगने वाले बाजार में उन्हें मूंगफली लेनी थी। इसके लिए वह अपनी कार सड़क किनारे इस तरह से खड़ी कर रहे थे कि किसी को असुविधा न हो। दिनेश कोचर के मुताबिक जिस स्थान पर कार लगाई गई थी, वहां से लगभग 20 फीट दूर एक गैराज था और व्यावहारिक रूप से उनकी पार्किंग से किसी प...