मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं.। गाड़ी के चालान का लिंक भेजकर साइबर शातिरों ने जूरन छपरा निवासी रामबाबू साह के खाते से 1.77 लाख रुपये उड़ा लिए। इसको लेकर उन्होंने साइबर थाने में गुरुवार को एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि मोबाइल पर चालान का लिंक आया था। उस पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक कर लिया गया। इसके बाद खाते से एक लाख 77 हजार 861 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...