बिजनौर, जनवरी 22 -- कोतवाली देहात। कोतवाली देहात के गांव में गुरुवार सुबह गाड़ी की सड़क हादसे में बुग्गी चालक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक को हिरासत में लेते हुए गाड़ी कब्जे में ले ली। थाना क्षेत्र के ग्राम रहमापुर निवासी रघुवीर पुत्र बनवारी (65 वर्ष) पेशे से घोड़ा बुग्गी चलाते थे। बताया गया कि गुरुवार सुबह करीब आठ बजे रघुवीर बुग्गी लेकर नगीना की ओर जा रहे थे। रास्ते में बनवारीपुर स्थित भरत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सामने पीछे से आ रही एक गाड़ी ने बुग्गी में जोरदार टक्कर मार दी। इससे रघुवीर उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल वृद्ध को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देह...