गाज़ियाबाद, फरवरी 24 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मधुबन बापूधाम में तेज रफ्तार गाड़ी ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अपनी जगह से करीब 15 मीटर दूर नाले में गिर गई। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। डिडौली गांव में रहने वाले अनुभव त्यागी ने बताया कि 20 फरवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने अपनी कार राधा डेयरी के पास खड़ी की थी। शादी समारोह से लौटने पर उन्होंने देखा कि मौके पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी और उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार में आई दूसरी कार ने उनकी कार में टक्कर मारी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी गाड़ी अपनी जगह से उछलकर करीब 15 मीटर दूर नाले में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.