बदायूं, फरवरी 8 -- सास के अंतिम संस्कर में गये व्यक्ति की गाड़ी का लॉक तोड़कर अज्ञात चोर रुपयों से भरा बैग चुरा ले गये। रुपये से भरा बैग चोरी होने की जानकारी गाड़ी स्वामी को घर लौटने पर लगी। पीड़ित ने वजीरगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोठरा रसूला निवासी हरीकिशन पुत्र नेकपाल अपनी पत्नी के साथ ससुराल ग्राम खमरियां सांडी, तहसील आंवला, जिला बरेली गये थे। यहां रहने वाली उनकी सास के निधन हो गया था। उनके निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिये पहुंचे थे। बकौल हरीकिशन उन्होंने एक लाख 10 हजार रुपये अपनी टाटा एक्स गाड़ी की डिग्गी में रख दिये और गाड़ी को ससुराल के घर के पास खड़ी कर दी। अंतिम संस्कार के बाद शाम जब वे वापस लौटे तो देखा कि गाड़ी का लॉक टूटा हुआ था तथा गाड़ी में रखा बैग गायब था। प...