देहरादून, मार्च 20 -- सचिव पेयजल ने एक अप्रैल से अभियान शुरू करने के दिए निर्देश पानी के लीकेज दूर करने को जल संस्थान की ओर से चलेगा अभियान देहरादून, मुख्य संवाददाता। गर्मियों में पेयजल संकट से निपटने को गुरुवार को सचिवालय में सचिव पेयजल शैलेश बगोली की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सचिव पेयजल ने दो टूक साफ किया कि पीने के पानी को गाड़ी, घर धोने के साथ किचन गार्डन में बर्बाद करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाए। लीकेज में पानी की बर्बादी को न्यूनतम स्तर पर लाया जाए। सचिव पेयजल ने बैठक में कहा कि गर्मियों में पीने के पानी की डिमांड बढ़ जाती है। दूसरी ओर स्रोतों में पानी कम हो जाता है। कई स्थानों पर भूजल का स्तर भी नीचे चले जाता है। ऐसे में पीने के पानी को किसी भी सूरत में बर्बाद न होने दिया जाए। पीने के पानी का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.