लोहरदगा, जनवरी 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा गुमला ट्रक आनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को बरवा टोली लोहरदगा में विधायक कार्यालय में विधायक डा रामेश्वर उरांव से मिलकर मांग पत्र सौंपा। विधायक को बताया कि 15 दिसंबर से लोहरदगा जिले में एमवीआई नहीं हैं, जिसके कारण फिटनेस से लेकर अन्य कार्य रुके हुए हैं। जिसके कारण सरकार एवं ट्रक मालिकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है और दूसरी तरफ पूर्व में फिटनेस के लिए ऑनलाइन रसीद कट जाता था ,उसको भी बंद कर दिया गया है। कार्यालय में पूछने पर बताया गया कि अब फिटनेस कराने के लिए आपको फिटनेस सेंटर रांची अपनी गाड़ियों को लेकर जाना होगा। इस पर एसोसिएशन ने विधायक से कहा कि ट्रक जो कि लंबी दूरी लाइन में एक जिले से अन्य जिलों में चलते हैं, वह तो कहीं भी फिटनेस सेंटर में जाकर फिटनेस करा सकते हैं। किंतु लोहरद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.