लखीसराय, फरवरी 7 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद के स्थानीय बाजार में शुक्रवार को गाड़ियों के बराबर जाम लगने से यात्रियों को परेशानी हुई। पांच-छः मिनट का जाम लगता था और वाहन संचालकों को परेशानी होती थी। परीक्षार्थियों को भी कठिनाई होती थी। यात्रियों ने बताया कि एन एच80 के दोनों किनारे पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है।फुटपाथों का भी दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...