जमशेदपुर, नवम्बर 17 -- बागबेड़ा थाना क्षेत्र के चर्चित गाड़ाबासा फरसा हमला कांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सुमित कुमार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। बागबेड़ा पुलिस ने शनिवार देर रात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। बताया गया कि सुमित ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की थी, लेकिन जमानत खारिज होते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। गौरतलब है कि 16 फरवरी 2025 को अजीत सिंह चंद्रवंशी के घर में घुसकर फरसा व अन्य हथियारों से लैस बदमाशों ने हमला किया था। घटना में अजीत सिंह और उनकी पत्नी सुमन देवी गंभीर रूप से घायल हुए थे। पीड़ित की शिकायत पर कुल आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई थी। हमले में कई परिजन शामिल थे। भुजाली और चिमटे से वार किया गया था। प्राथमिकी के अनुसार, सुमित के साथ उसके मामा लालबाबू चंद्रवंशी भी हमले में शामिल थे। आरोप ह...