शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- धोबी समाज की प्रतिनिधि संस्था संत गाडगे जन कल्याण समिति के तत्वावधान में लोधीपुर स्थित गाडगे भवन में गाडगे की 150वीं जयंती मनाई गई। संस्थापक अध्यक्ष एवं अवकाशप्राप्त प्रधानाचार्य डॉ. दोदराम वर्मा ने उन्हें समाज सुधारक, स्वच्छता और शिक्षा के पक्षधर के रूप में याद किया। कार्यक्रम में गाडगे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। पुष्पांजलि देने वालों में रामनिवास यादव, शिवशंकर निराला, प्रिंस सागर, राजन सागर, आदित्य वर्मा, कुसुम लगा, रीतिका वर्मा, सुनीता कनौजिया, आशा गौतम, ममता तिवारी, सुप्रिय गौतम, सुमन सागर और आरती गौतम शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...