आजमगढ़, नवम्बर 13 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मिश्रपुर लाटघाट स्थित श्रीराम जानकी, शिव मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भगवत गीता कथा ज्ञान यज्ञ शुरू होने से पहले बुधवार को कन्याओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा यज्ञमंडप से गांव का भ्रमण करते हुए कल्याणपुर घाट पहुंची। यहां से कन्याएं कलश में जल भरकर पुन: यज्ञ मंडप पहुंचीं। इसके बाद विधिविधान से पूजन-अर्चन के बाद कलश की स्थापना की गई। इस दौरान श्रद्धालु जयकारे लगाते और महिलाएं मंगलगीत गाते चल रही थीं। यज्ञ के आयोजक ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि 12 नवंबर से शुरू होकर 19 नवंबर तक विष्णु महायज्ञ चलेगा। शाम तीन बजे से रात सात बजे तक महामंडलेश्वर केशव मठ पीठाधीश्वर स्वामी चिदम्बरानंद सरस्वती महाराज श्रीमद्भागवत कथा स...