देवरिया, फरवरी 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। शुक्रवार को शहर में गाजे-बाजे के साथ शिव बारात निकली। इस दौरान श्रद्धालुओं की जयकारे से शहर की सड़कें गूंजायमान हो उठीं। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया। भूत-पिशाच का वेष धारण किए कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। शिव बारात के मद्देनजर शुक्रवार की सुबह ही श्रद्धालु श्री सोमनाथ मंदिर पहुंच गए। उसके बाद लोग तैयारी में लग गए। पहले पूरे मंदिर की विधिवत साफ-सफाई की गई। फिर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भोलेनाथ का जलाभिषेक हुआ। डीएम दिव्या मित्तल ने महिलाओं के साथ भगवान शिव को हल्दी लगाई। महंत भोला गिरी की निगरानी में पंडित राजेश मिश्रा और अंतिम पांडेय ने विधि विधान के साथ सभी औपचारिकताएं पूरी की। दोपहर में मंदिर से बारात के लिए श्रद्धालुओं का जत्था महाराजा अग्रसेन अतिथि भवन पहुंचा। यहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.