औरैया, फरवरी 16 -- कंचौसी, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व पर सोमवार को कंचौसी नगर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। शिव मंदिर से गाजे-बाजे और जयकारों के बीच भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसमें आकर्षक झांकियां और विभिन्न वेशभूषा में सजे श्रद्धालु शामिल हुए। बारात शिव मंदिर से शुरू होकर अंबेडकर चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड, लहरापुर रोड और क्रासिंग मार्ग से होते हुए नगर के प्रमुख रास्तों से गुजरी। शोभायात्रा में भगवान शिव, माता पार्वती व अन्य देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शिव भक्तों का स्वागत किया। पूरे नगर में 'हर-हर महादेव' के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। शिवांग अवस्थी, सोना यादव, राजेंद्र यादव, राज सिंह, ऋषभ कश्यप, दीपक यादव, गुड्डू सहित ...