बलिया, मार्च 17 -- बलिया, हिन्दुस्तान टीम। जिले के चितबड़ागांव में आयोजित शतचंडी महायज्ञ, फेफना के रट्टूचक में शिव शक्ति महायज्ञ तथा लालगंज में आयोजित गायत्री महायज्ञ की कलश यात्रा रविवार को गाजे-बाजे और हाथी घोड़ों के साथ निकली। श्रद्धालु भक्ति भजनों पर थिरकते जयकारा लगाते निर्धारित स्थान पर पहुंचे। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा और पुन: यज्ञ स्थल पर आए, यहां आचार्यों ने वैदिक विधि से यज्ञ मंडप में कलश स्थापित कराया। चितबड़ागांव हिसं के अनुसार नगर के बरईया पोखरा स्थित काली मंदिर पर आयोजित शतचंडी महायज्ञ की कलश यात्रा रविवार को मंदिर परिसर से निकली, जो रेलवे स्टेशन दुर्गा मंदिर, डाकघर होते हुए चितेश्वर नाथ मंदिर स्थित तमसा नदी से कलश में जल भरा और पुन: यज्ञ स्थल पहुंचे। यहां आचार्यों ने मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ मंडप में कलश स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.