कौशाम्बी, अक्टूबर 3 -- मंझनपुर, संवाददाता। नौ दिन तक दुर्गा पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं की पूजा करने के बाद गुरुवार व शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने विसर्जन किया। ढोल-ताशा, डीजे बैंड के साथ जुलूस की शक्ल में लोग दुर्गा पंडालों से निकले। मां का जयकारा पूरे जिले में गूंजता रहा। शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारी भी लगातार मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण करते रहे। जिलेभर में 1137 जगहों पर दुर्गा पंडाल लगाए गए थे। इन पंडालों में नौ दिनों तक लोगों ने पूरी आस्था के साथ मां दुर्गा की पूजा की। इस दौरान भंडारा आदि का भी आयोजन किया गया। गुरुवार व शुक्रवार को मूर्तियों का विसर्जन किया गया। जिला प्रशासन ने पहले से ही मूर्ति विर्सजन स्थलों का चयन किया था। किस रूट से मूर्ति जाएगी और कहां मूर्ति का विसर्जन होगा, यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.