रुद्रपुर, सितम्बर 24 -- दिनेशपुर। नगर में चल रही प्रभु श्रीराम लीला में मंगलवार रात गाजे-बाजे के साथ राम बारात निकली। ढोल नगाड़ों के गगनभेदी नारों के मध्य रामभक्त थिरकते नज़र आए। नगर के आईटीआई मैदान में चल रही रामलीला के चौथे दिन मंगलवार प्रभु श्रीराम की बारात निकाली गई। इसके तहत मुख्य चौराहे स्थित अशोक अरोड़ा के घर से राम बारात भव्य शोभायात्रा के रूप में निकाली गई। राम बारात नगर भर में भ्रमण के बाद सुंदरपुर मार्ग स्थित अशोक ग्रोवर के घर पहुंची। जहां बारात का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर चेयरमैन मंजीत कौर, काबल सिंह, अशोक कालरा, अनिल रौतेला, मंगेराम शर्मा, दीपक मक्कड़, भोला शर्मा, विशंभर मिगलानी, राजेश नारंग, बादल ग्रोवर, अमित मक्कड़, विकास अरोरा, दीपक चावला, यश तनेजा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...