बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी भव्य कलश यात्रा मां संतोषी, मां कामख्या और भगवान शंकर की प्रतिमाओं की होगी प्राण प्रतिष्ठा लोगों के सहयोग से शहर के खांडपर पहाड़ पर बनाया गया है मंदिर फोटो 04 शेखपुरा 02 - शहर में निकाली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के खांडपर पहाड़ पर नवनिर्मित मंदिर मां संतोषी, मां कामख्या और भगवान शंकर की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा और 24 घंटे का रामधुनी यज्ञ करने के लिए बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे के साथ निकली गयी कलश यात्रा में आकर्षक परिधानों में सजीं 108 महिलाएं शामिल हुईं। यज्ञ स्थल से कलश लेकर महिलाएं पहाड़ से उतरीं और फिर दालकुआं से जलभरी कर चांदनी चौक और अहरा पर होते हुए कलश लेकर यज्ञ स्थल पर पहुंचीं। आयोजक मंजु ...