आजमगढ़, मार्च 2 -- सगड़ी/लाटघाट। हिन्दुस्तान संवाद। अजमतगढ़ विकास खंड क्षेत्र के मेधई नरयना गांव स्थित महाकाली मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व हाथी, घोड़ा और गाजे-बाजे के साथ 501 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में शामिल सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष जय श्री राम का जयघोष करते चल रहे थे। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। अजमतगढ़ क्षेत्र के मेधई नरयना गांव स्थित महाकाली मंदिर में एक से नौ मार्च तक नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। शनिवार को सुबह आठ बजे से हाथी, घोड़ा और बैंड बाजा के साथ 501 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। विभिन्न मार्गों से होते हुए वह लगभग तीन किमी दूर अजमतगढ़ पुरानी बावली ताल सलोना पहुंची और कलश में पवित्र जल भरकर यज्ञ मंडप स्थल पर आयी। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान से प...