हजारीबाग, फरवरी 2 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। हजारीबाग शहर के ओकनी तालाब रोड दूसरी गली में सोमवार से शिव परिवार व गंगा माता प्राण-प्रतिष्ठा सह पंचदिवसीय श्री रुद्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ कलश सह शोभायात्रा के साथ हो गया। सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया। 501 महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने ओकनी तालाब रोड से कलश में जल उठाकर नगर भ्रमण करते हुए तीसरी गली में बनाए गए भव्य मंडप में स्थापित किया। ओकनी तालाब रोड तीसरी गली में भव्य एवं आकर्षक मंडप में यज्ञशाला बनाई गई है। भजन-कीर्तन से पूरा ओकनी तालाब क्षेत्र शिवनगरी में तब्दील हो गया है। मंदिर में शिव परिवार के साथ मां गंगा की भव्य एवं आकर्षक प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए महायज्ञ का आयोजन किया गया है। मुहल्ले और गलियों को झंडियों एवं रंग-बिरंगे विद्युत बल्बों से सुसज्जित किया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.