हजारीबाग, फरवरी 15 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के मौके पर विष्णुगढ़ में विभिन्न शिव मंदिरों से गाजे-बाजे के साथ बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में शिव के बाराती गण शामिल हुए। फॉरेस्ट कॉलोनी शिवालय, विष्णुगढ़ थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर, तेली मुहल्ला स्थित शिव मंदिर, भास्कर धाम स्थित शिव-पार्वती मंदिर समेत प्रखंड के कई शिव मंदिरों से बारात निकाली गई। विष्णुगढ़ थाना परिसर के शिवालय से निकली बारात में सादे लिबास में सभी पुलिसकर्मी शामिल हुए। इस बारात में छऊ कलाकारों का नृत्य आकर्षक का केन्द्र रहा। बोकारो के चंदनकियारी से विशेष रूप से छऊ कलाकारों की टीम बुलाई गई थी। थाना परिसर से झूमते-नाचते बाराती भास्कर धाम पहुंचे। इसके बाद अखाड़ा चौक होते हुए बारात पुनः थाना परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। वहीं, अन्य शिव बारातों ...