झांसी, नवम्बर 1 -- कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी पर रानी के शहर झांसी में चहूंओर उत्सवी माहौल रहा। देवोत्थान एकादशी मनाई गई। वहीं दूसरी तरफ भगवान श्री खाटूश्याम के जन्मोत्सव भी श्रद्धाभाव से मनाया गया। घरों से मंदिरों तक धार्मिक अनुष्ठान हुए। दोपहर में भगवान की पालकी निशान यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकली गई। तो सड़कों पर आस्था उमड़ पड़ी। जगह-जगह पूजन हुआ। आरती उतारी गई। भक्तों ने प्रसाद अर्पित कर खाटूश्याम से सुख-समृद्धि की कामना की। सदर बाजार स्थित खाटू श्याम सेवा समिति के बैनर तले खंडेराव गेट स्थित पचकुइयां से यात्रा का आगाज हुआ। भगवान खाटू श्याम की सवारी आकर्षक दरबार में भक्तों के कांधे पर सवार थी। जो अनोखी छटा बिखेर रही थी। यात्रा पंचकुइयां से शुरू होकर कोतवाली की ढाल, सराफा बाजार, मानिक चौक, सिंधी तिराहा, पोस्ट ऑफिस, मानिक चौक, जवाहर चौक, माल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.