चित्रकूट, दिसम्बर 8 -- चित्रकूट। संवाददाता महंत रघुनंदन दास की पुण्यतिथि पर श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ में नांदी के सुप्रसिद्ध हनुमान मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकली। शोभा यात्रा में रथ, हाथी, घोड़े के साथ गांव के लोग शामिल हुए। देव सरोवर तालाब से जल लेकर मंदिर परिसर में कलश यात्रा का समापन हुआ। यहां विधि-विधान से महंत महेन्द्रनाथ महाराज ने पूजन किया। इसके बाद कथा व्यास रंगनाथ दास महाराज श्रीधाम वृंदावन ने पहले दिन श्रीमद् भागवत कथा के महत्व को बताया। इस दौरान आचार्य रामजस महाराज अयोध्या, रामकृष्ण दास महाराज, बादल पयासी आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.