रामगढ़, फरवरी 6 -- केदला, निज प्रतिनिधि। केदला नगर में तीन दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ ग्रामीणों ने कलश में पवित्र जल भरने के लिए बोकारो नदी के लिए रवाना हुए। वहां से 501 महिलाओं ने अपने कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद सभी वहां से नाचते गाते नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल लौटे। इस बीच जय श्रीराम, जय माता दी, हर हर महादेव आदि गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। इस दौरान यज्ञाचार्य सुधीर कुमार पांडेय, आचार्य सुशील पांडेय, उपाचार्य मिथलेश पांडेय ने प्रधान यजमान मुकेश कुमार सपत्निक को मंत्रोचारण के बीच कलश पूजन और जल भरने का विधवित अनुष्ठान कराया। यज्ञ के पहले दिन जलयात्रा पंचाग पूजन, आचार्य वरण, मंडप प्रवेश आदि धार्म...