आजमगढ़, फरवरी 4 -- बिलरियागंज,हिन्दुस्तान संवाद। कंपोजिट विद्यालय भैंसहा में श्री राम महायज्ञ एवं श्री राम कथा शुभारंभ होने से पहले गाजे बाजे के साथ बुधवार को कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए भैंसहा नदी पर पहुंची। जहां पर कन्याओं ने कलश में जल भरकर पुन: यज्ञ स्थल पर पर पहुंची। प्रयागराज से पधारे विद्वान ब्राह्ममणों एवं यज्ञाचार्य धर्मेद्र आचार्य द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चन कर कलश की स्थापना कराई गई। इसके बाद यज्ञ की शुरूआत हुई। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतिदिन सायं 6 बजे से पंडित राघवेन्द्र शास्त्री द्वारा श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा। वहीं 12 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर दीपक मिश्रा, दुर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.