रुडकी, फरवरी 2 -- थाना क्षेत्र के गांवों में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर शोभायात्रा धूमधाम के साथ सोमवार को निकाली गई । ग्राम भक्तोवाली में स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर परिसर में हवन यज्ञ के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ गाजे-बाजे और मनमोहन सुंदर झांकियों के साथ किया गया। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव फखरेडी, बेहडेकी सैदाबाद, भलस्वागाज, नूरपुर बूढ़पुर व ग्राम भक्तोंवाली में संत शिरोमणि रविदास मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ के बाद 649वीं संत रविदास जयंती पर शोभायात्राएं निकाली गई। ग्राम भक्तोवाली में स्थित रविदास मंदिर से मुख्य अतिथि विधायक विरेंद्र जाती, विशिष्ट अतिथि डॉ. गौरव चौधरी व भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने रिबन काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा गांव के गली मोहल्ले में होती हुई कस्बा झबरेड़ा में स्थित अमर जवान चौक, बस अड्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.