अल्मोड़ा, अप्रैल 5 -- मां अगनेरी मंदिर में शनिवार को चैत्राष्टमी के मुख्य मेले का आयोजन हुआ। अष्टमी के दिन उडलीखान थोक से जुड़े लोग गाजे-बाजे, मां के जयकारों के साथ मां का डोला लेकर मंदिर पहुंचे। नारियल तोड़कर पशु बलि की रस्म भी अदा की गई। शनिवार को ऐतिहासिक चैत्राष्टमी का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक मदन बिष्ट ने किया। परंपरा के अनुसार उडलीखान थोक व आसपास ग्राम पंचायतों के ग्रामीण सज-धज कर गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों, सरंकार और छोलिया नृत्य के साथ मां का डोला लेकर अगनेरी मंदिर पहुंचे। इस दौरान भजन कीर्तनों के गायन के साथ मां के जयकारे भी लगाए गए। वहीं, नवाण थोक से जुड़े ग्रामीण भी बाजे-गाजे के साथ मंदिर प्रांगण में पहुंचे। मंदिर की परिक्रमा कर डोला मंदिर समिति को सौंपा गया। नवाण थोक से पहुंचे थोकदारों को बीड़ा सौंप कर अगले साल डोला लाने की जिम्मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.