बोकारो, फरवरी 22 -- चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम के मेयर प्रत्याशी रीतु रानी सिंह के नेतृत्व में रोड शो का आयोजन किया गया। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डीजे की मधुर धुनों के साथ पूरे शहर का माहौल उत्साहपूर्ण और जोशीला बना रहा। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा एवं युवतियाँ हाथों में झंडा-बैनर व तखक्तियां लेकर प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाते हुए शामिल रहे। इस दौरान रीतु रानी सिंह ने हाथ जोड़कर व हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन करते हुए विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश एवं महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर जनसमर्थन मांगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...