अमरोहा, मार्च 10 -- श्रीखाटू श्याम मंदिर धाम और श्रीझारखंडी महादेव संवक संघ के संयुक्त संयोजन में सोमवार को फागुन महोत्सव के तहत श्रीखाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा एवं नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया। निशान यात्रा नगर के बुध बाजार स्थित शिव मंदिर से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए चौपला स्थित शिव मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। मंडी धनौरा पालिकाध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने भी शोभायात्रा में हिस्सा लिया। शोभायात्रा में भगवान श्रीखाटू श्याम के भजनों गूंजते रहे। हाथों में श्रीखाटू श्याम के निशान लेकर भक्त उत्साह के साथ शामिल रहे। निशान यात्रा में सबसे पीछे एक रथ में भगवान श्रीखाटू श्याम की प्रतिमा थी, जिसके सम्मुख शीश झुकाकर लोगों ने आशीर्वाद लिया। इस दौरान राजीव मित्तल, प्रीति मित्तल, अंकुर नागर, मनमोहन सैन, वैभव गोयल, शुभम सिंघल आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.