साहिबगंज, सितम्बर 2 -- गाजेबाजे के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के नीलकोठी चैती दुर्गा मंदिर में श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति की ओर से स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन रविवार की देर रात गाजेबाजे के साथ किया गया। मंदिर परिसर से विसर्जन जुलूस निकलकर महाजन टोली, तीनपहाड़ मोड़, कासिम बाजार ,विवेकानंद चौक, गांधी चौक, स्टेशन चौक मुख्य बाजार, शरण पार्क होते हुए नया बाजार तक जाकर पुन: इसी मार्ग से वापस आते हुए नीलकोठी कालीघाट में विसर्जन किया गया। इधर, फुलवरिया कालीबाड़ी में सिद्धि विनायक संघ की ओर से स्थापित गणेश प्रतिमा का भी विसर्जन जुलूस गाजेबाजे के साथ किया गया। मौके पर आकाश साहा, बिरेन साहा,अभिषेक चक्रवर्ती, प्रिंस शर्मा, कन्हाई चौधरी, सोमाल चौधरी, रबी घोष, निखिल बसाक, सुमित कर्मकार, राम रजक समेत अन्य लोग मौजूद थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.