हरिद्वार, फरवरी 17 -- हरिद्वार में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम के दौरान चौपाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का नया और सख्त अंदाज देखने को मिला। स्पष्ट किया कि उनकी सरकार, सचिवालय के कमरों और फाइलों के अंबार तक सीमित नहीं रहेगी। इस दौरान उन्होंने हरिद्वार ग्रामीण के नाम गाजीवाली को लेकर भी ऐतराज जताया। दो टूक शब्दों में कहा कि अब गाजीवाली-गाजवाली नहीं आर्यनगर ही कहा करो। 'सरकार फाइलों में नहीं, मैदान में काम करेगी', मुख्यमंत्री के इस संकल्प की गूंज पूरी चौपाल में सुनाई दी। कार्यक्रम में सीएम ने न सिर्फ लोगों की समस्याएं सुनीं, बल्कि संबंधित विभागों को समाधान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश भी दिए। सीएम ने जनता से सीधा संवाद किया तो तमाम गांवों से पहुंचे ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने उन्हें समस्याएं बताईं। मुख्यमंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.