हरिद्वार, अप्रैल 1 -- हरिद्वार जिले के गाजीवाली का नाम बदलकर आर्य नगर करने की घोषणा के बाद गांव के एक पक्ष में उत्साह है तो दूसरे पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई। गाजीवाली पंचायत भवन पर जमा हुए ग्राम प्रधान और उनके समर्थकों ने नाम बदले जाने की खुशी मनाई और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इसके अलावा लालढांग क्षेत्र के अन्य ग्रामीणों ने भी धामी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने इस पर आपत्ति जताकर हंगामा किया। दोनों पक्षों के बीच नाम बदले जाने को लेकर कहासुनी तक हो गई। इधर स्वतंत्रता सैनानियों के आश्रित खेमपाल सिंह, पोकर सिंह, शेर सिंह, बाबूराम, विजयपाल, नरेशपाल, पूर्व प्रधान नंदराम ने कहा कि उनके पूर्वजों के नाम पर ही इस गांव का नाम रखा जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.