नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। एक अप्रैल से क्लस्टर बसों और डिम्ट्स का अनुबंध समाप्त होने का असर दिखने लगा है। डिम्ट्स के अधीन काम कर रहीं प्राइवेट कंपनियों ने अपने कंडक्टरों को सेवा समाप्ति के नोटिस जारी करने शुरू कर दिए हैं। करीब एक दशक से दिल्ली में बसों पर तैनात कंडक्टरों ने रोजगार छीने जाने का विरोध किया है। उन्होंने गाजीपुर, कैर, सेवानगर, तेहखंड और द्वारका डिपो में काम बंद कर हड़ताल कर दी है। इसकी वजह से शुक्रवार को करीब 400 से ज्यादा बसें रूटों पर नहीं निकलीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गाजीपुर डिपो में कंडक्टरों ने गेट पर धरना देकर विरोध जताया। उनका कहना है कि सिर्फ गाजीपुर डिपो में ही करीब 240 कर्मचारी हैं जिन्हें नौकरी से निकाले जाने का नोटिस दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि 31 मार्च क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.