लखनऊ, मार्च 15 -- लखनऊ। गाजीपुर कोतवाली के मालखाने में जमा पांच हजार रुपये चोरी हो गए। कोर्ट ने रिश्वतखोरी के मामले में जब्त किए गए रुपये व अन्य सामान तलब किया था। इसके बाद गड़बड़ी का पता चला। मालखाना मोहर्रिर के खिलाफ गाजीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। वर्ष 2023 में आशुतोष त्रिपाठी गाजीपुर कोतवाली में मालखाना इंचार्ज थे। जिनकी मौत 11 अगस्त 2023 को हो गई। आशुतोष के बाद मालखाने का इंचार्ज जगदीश प्रसाद को बनाया गया। कुछ वक्त पूर्व न्यायालय से रिश्वत लेने के मुकदमे में जब्त किए गए पांच हजार रुपये और सामान को पेश करने का आदेश दिया गया। काफी प्रयास के बाद भी रुपये व अन्य सामान नहीं मिला। छानबीन में पता चला कि 15 जून 2022 को चिनहट कोतवाली में तैनात दरोगा प्रदीप यादव को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया था। प्रदीप के पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.