गाजीपुर, फरवरी 9 -- गाजीपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के प्रांतीय अधिवेशन और द्विवार्षिक निर्वाचन में जिले के प्रांतीय प्रतिनिधि विनीत कुमार राय को प्रांतीय कार्यकारिणी के 'संयुक्त मंत्री' पद पर निर्वाचित किया गया। लखनऊ में आयोजित इस महत्वपूर्ण चुनाव में प्रदेश के सभी 75 जनपदों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। परिणामों के अनुसार विनीत कुमार राय को कुल 119 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी विनोद कुमार सिंह (बहराइच) को 91 मत मिले। इस प्रकार विनीत राय ने 28 मतों के स्पष्ट अंतर से जीत दर्ज कर न केवल व्यक्तिगत सफलता प्राप्त की, बल्कि पूरे गाजीपुर जनपद का मान भी बढ़ाया। 75 जिलों के प्रतिनिधियों का समर्थन उनकी लोकप्रियता और संगठनात्मक क्षमता को दर्शाता है। उत्तर प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बैज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.