वाराणसी, फरवरी 22 -- जक्खिनी (वाराणसी)। आराजी लाइन विकास खंड के मरुई जमुनीपुर चौराहे पर रविवार दोपहर राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती हुई। सबसे बड़ी कुश्ती एक लाख रुपये की गाजीपुर के रितेश ने जीती। उन्होंने दिल्ली के शेरू को पटखनी दी। वही एक लाख का एक अन्य मुकाबला दिल्ली के सतपाल और कल्लू पहलवान के बीच बराबर रहा। 51 हजार रुपये की कुश्ती दिल्ली के सद्दाम और नैपुरा के सौरभ पहलवान के बीच भी बराबरी पर रही। इसी तरह 41 हजार की इनामी कुश्ती दिल्ली के साहिल और तेंदुई के लालजी पहलवान के बीच, 15 हजार रुपये के इनाम की कुश्ती बरेका के सर्वेश यादव और दिल्ली के दानिश पहलवान के बीच बराबरी पर छूटी। इस मौके पर आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र पटेल, सेवापुरी के विधायक की प्रतिनिधि अदिति पटेल, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्ता...