चंदौली, मार्च 8 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के नई कोट बरहुली गांव के सिवान में नहर पुलिया पर बुधवार की देर रात गाजीपुर के युवक पवन यादव की ईंट से सिर कूंचकर की गई निर्मम हत्या के मामले में तीन लोगों के खिलाफ शुक्रवार को अलीनगर थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मृतक के साथी गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के कुकुढा निवासी सूरज यादव की तहरीर पर कार्रवाई की है। इस मामले में एक आरोपी को ग्रामीणों ने रात में पकड़ लिया था। इधर बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें रवाना हो गई हैं। इधर जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान वहां परिजनों की काफी भीड़ रही। गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के खुटवां निवासी पवन यादव की ससुराल जंसो की मड़ई में है। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.