मऊ, फरवरी 19 -- मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस टीम ने बुधवार को गाजीपुर जिले के गैंगस्टर एक्ट में 25-25 हजार के फरार दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को कचहरी गेट के पास से दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाशों की पुलिस टीम को काफी दिनों से तलाश थी, गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस टीम पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर सख्त दिशा निर्देश जारी किया है। एसपी के निर्देश के उपरांत बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस टीम सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि दीवानी न्यायालय परिसर गेट के पास दो शातिर हिस्ट्रीशीटर इनामिया बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में आए हुए हैं। मुखबिर से सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस टीम ने न्यायालय परिस...