गाजीपुर, अप्रैल 6 -- गाजीपुर (बारा)। गहमर कोतवाली क्षेत्र के ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग पर गहमर और बारा के बीच स्थित दीपक होटल के पास शनिवार की देर रात बाइक से जा रहे एक युवक बदमाशों ने लाठी डंडों एवं रॉड हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। जानकारी अनुसार चौसा बिहार निवासी 23 वर्षीय देव कसेरा पुत्र ज्योति प्रकाश कसेरा अपने दोस्त रोहित मिश्र एवं मोती प्रकाश के साथ मां कामाख्या धाम में आरती करने के लिए आया था। शनिवार की देर रात करीब एक बजे के आसपास वह वापस घर लौट रहा था। अभी वह गहमर स्थित दीपक होटल के समीप पहुचा ही था कि पीछे से दो बाइक पर कुल छह लोग डंडा और रॉड लेकर पहुंचे और उन्हें रोक दिया। लड़ाई झगड़ा देख रोहित मिश्रा और मोती प्रकाश वहां से भाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.