वाराणसी, दिसम्बर 16 -- वाराणसी। लायंस आई बैंक के सहयोग गाजीपुर की शबनम का देहांत के बाद नेत्रदान हुआ। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में निधन के बाद उनके बेटे साजिद खान ने आई बैंक से संपर्क किया था। सचिव डॉ. अनुराग टंडन के नेतृत्व में प्रक्रिया हुई। संस्था के निदेशक डॉ. अभिषेक चंद्रा ने कहा डीमेक सर्जरी विधि से नेत्रदान कराया गया। इसमें डॉ. मनोज कुमार, डॉ. एसके पांडेय, डॉ. दीपा दुर्गा रॉय, डॉ. महंक गुप्ता, स्वर्णिम अवस्थी का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...