गाजीपुर, जनवरी 11 -- गाजीपुर, संवाददाता। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के गेहुड़ी के समीप रविवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अजाम देने बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर समेत कासिमाबाद थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। जांच की जा रही है। बेलसड़ी गांव निवासी 23 वर्षीय दीपक राजभर पुत्र रामअवतार घर पर ही रहकर खेतीबाड़ी करता था। रविवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे वह चट्टी पर घूम रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार इसी बीच बाइक पर सवार दो युवक आए और दीपक को लेकर चले गए। दोनों बदमाशों ने अपना चेहरा गमछे से ढंक रखा था। इसके कुछ देर बाद ही बेलसड़ी गांव से कासिमाबाद जाने वाले रास्ते पर गेहुड़ी के पास दीपक लहूलुहान हालत में मृत पड़ा था। शरीर पर दो गोली निशान थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटनास्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.