गाजीपुर, जनवरी 9 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। कासिमाबाद के चवरा के पास बेदबिहारी का पोखरा-भड़सर मार्ग पर गुरुवार रात एक राहगीर से बैग छीन कर भाग रहे पल्सर सवार दो बदमाशों को ग्रामीणो ने मरदह के पृथ्वीपुर के पास पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों को पेड़ में बांधकर जमकर धुनाई की और पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मरदह पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए दोनों युवक कासिमाबाद के बहादुरगंज के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों की संलप्तिता कई चोरी और छिनैती की घटनाओं में बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, चवरा गांव निवासी राजन राजभर वाराणसी से दवा लेकर वापस घर पैदल घर जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनका बैग छीन कर भड़सर की तरफ भागे। राजन ने तत्काल पृथ्वीपुर गांव में अपने रिश्तेदारी के लड़कों को ...