गाज़ियाबाद, फरवरी 8 -- गाजियाबाद, संवाददाता। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बने बिजली चेंजर रूम में शनिवार देर रात आग लग गई। इससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर मौके पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब 20 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया। आग अधिक न फैले इसके लिए बिजली की सप्लाई काट दी गई थी। करीब 15 मिनट बाद सप्लाई सुचारू की गई। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर बिजली चेंजर रूम बना हुआ है। यहीं से संचालन व नियंत्रण किया जाता है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे चेंजर रूम में अचानक आग लग गई। इससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर मौजूद कुछ यात्रियों ने इसे देखकर शोर मचाया। इसके बाद तत्काल आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और स्टेशन पर लगे अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.