गाजियाबाद, अप्रैल 29 -- गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से सोमवार को पिंक सिटी जयपुर की उड़ान शुरू हो गई। पहले दिन हिंडन से 88 यात्री जयपुर गए और जयपुर से 165 यात्री हिंडन एयरपोर्ट पर उतरे। एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान हिंडन एयरपोर्ट से सुबह साढ़े सात बजे जयपुर के लिए उड़ान भरा। पहली यात्रा को लेकर यात्रियों में उत्साह दिखा। वहीं, जयपुर से शुरू हुई उड़ान सुबह 10ः35 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंची। इससे पहले मार्च में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने हिंडन से सात महानगरों के लिए व्यावसायिक उड़ान की शुरुआत की थी। पांच अन्य शहरों के लिए भी उड़ान पहले से चल रही थी। सोमवार को जयपुर हिंडन से जुड़ने वाला 13वां शहर बन गया। हालांकि, बीच में शुरू हुई जम्मू की उड़ान फिलहाल करीब तीन सप्ताह से रद्द है। हिंडन से जयपुर के बीच सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को विमान उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.