गाजियाबाद, फरवरी 23 -- दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिबनडोर पर नमो भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होने के बाद अब नोएडा एयरपोर्ट के रूट की योजना पर तेजी से काम होगा। गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक नमो भारत ट्रेन चलाई जानी है। इसकी डीपीआर केंद्र सरकार के पास है। गाजियाबाद से जेवर तक बनने वाले कॉरिडोर की लंबाई 72.44 किलोमीटर होगी। इसमें रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के 11 स्टेशन बनाए जाने प्रस्तावित हैं। फिलहाल परियोजना पर करीब 20637 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। एनसीआरटीसी गाजियाबाद से जेवर कॉरिडोर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को भेज चुका है। प्रदेश सरकार ने डीपीआर को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा है। एनसआरटीसी के अधिकारी ने बताया कि नमो भारत ट्रेन का परिचालन मेरठ तक शुरू हो गया है। अब नोएडा एयरपोर्ट कॉरिडोर की योजना ...